अज्ञात कारणों से युवक ने लगायी फांसी

शेयर करे

आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुराई गांव में 28 वर्षीय पवन यादव पुत्र प्रेम प्रकाश यादव ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात्रि अपने कमरे में जाकर सो गया और सुबह घर वालों को कुछ आभास होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रेम प्रकाश यादव आरके फार्मेसी सठियांव के 3 पुत्र हैं जिसमें पवन यादव मेरठ में रहकर शिक्षा ग्रहण करता था और वह इन दिनों घर पर आया था। बुधवार की रात्रि को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह घरवालों को कुछ अनहोनी का आभास होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिस पर अपने हमराही के साथ योगेंद्र बहादुर सिंह मौके स्थल पर पहुंचकर बंद कमरे के दरवाजे को तोड़ने के बाद पंखे के हुक में लटके हुए शव को उतरवाकर जांच में जुट गये। खबर लिखे जाने तक मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में विधायक रमाकांत यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम करैली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *