आजमगढ़। बिलरियागंज तहसील के बैजुआपार निवासी कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर उनकी भूमि से बेदखल किये जाने के विरोध में न्याय की गुहार लगायी।
उक्त गांव निवासी दुर्गेश पुत्र गब्यू सोनकर, अम्बर सोनकर पुत्र गब्बू सोनकर, विसम्भर सोनकर पुत्र गब्बू सोनकर रामबूझ धरिकार पुत्र मकरी धरिकार, योगेश पुत्र रामबूझ धरिकार का आरोप है कि प्रार्थीगण काफी गरीब हैं। उन्हें कोई आवास व शौचालय अभी तक नहीं मिला है। न तो किसी प्रकार की कोई जमीन है। प्रार्थीगण बाप दादा के जमाने अर्थात जमींदारी उन्मूलन के पूर्व से ही आराजी नम्बर 252 जो वर्तमान में खलिहान का नम्बर है में अपना अपना करकट व मंडई डालकर किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे। प्रार्थीगण को कागजात की जानकारी नहीं थी। आबादी की जमीन समझ रहे थे प्रार्थीगण को कहीं रहने के लिए कहीं कोई और मकान व जमीन नहीं है। प्रार्थीगण को यदि उपरोक्त जगह से बेदखल किया जायेगा तो सिवाय सामूहिक आत्महत्या के कोई रास्ता नहीं बचेगा। न्यायहित में प्रार्थीगण को बसने बसाने के लिए कहीं स्थापित किये जाने का पर्याप्त आधार है।