आजमगढ़। दोस्ती के बाद हुआ प्यार तो मुस्लिम लड़की ने मजहब की दीवार तोड़ दी। प्यार के आगे धर्म की दीवार बौनी पड़ गयी। युवती ने हिंदू लड़के के साथ मंदिर में सात फेरे लिये।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह निवासी सूरज पुत्र जोखू को 2 वर्ष पहले हैदरपुर खास गांव की एक मुस्लिम लड़की मोमिन खातून पुत्री वलीजान से प्यार हो गया। धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा तो लोग एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगे, आखिरकार प्रेमी जोड़े सूरज ने धर्म की दीवार को तोड़कर मुस्लिम लड़की को अपना बनाने की जिद ठान ली और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बृहस्पतिवार को स्थानीय सम्मो माता मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। यह शादी लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। सूरज ने बताया कि यह शादी परिवार वालों की रजामंदी से हो रही है इसमें किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। दोनों पक्षों के लोग शादी के लिए राजी हैं। वहीं मुस्लिम लड़की मोमिन ने बताया कि कोई दबाव नहीं है हम लोग एक दूसरे से 2 वर्ष से प्रेम कर रहे थे और आज शादी कर लिए। जाति धर्म और मजहब की दीवार तोड़कर हम लोग शादी करके खुश रहना चाहते हैं।