आजमगढ़। कॉवरिया संघ तीर्थ यात्रा कटरा त्रिमुहानी से सुहाल प्रसाद गोंड़ के नेतृत्व में बुधवार को बोलबम के नारों के साथ बाबा धाम के लिए शोभा यात्रा के साथ रवाना हुआ।
बाबाधाम रवाना होने से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गयी जो चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर, शंकर त्रिमुहानी व बड़ादेव मंदिर पर दर्शन पूजन करके रवाना हुआ। इस दौरान शोभा यात्रा में झंडा, बाजा- गाजा घोड़ी, शिववेश व केशरिया परिधान में कांवरिया तीर्थयात्री शामिल हुए। यात्रा संयोजक सुहाल प्रसाद गोड़ ने बताया कि कटरा त्रिमुहानी से लग्जरी बस द्वारा कांवरियों का जत्था बाबा धाम, वासुकीनाथ राजगीर, सीतामड़ी, नेपाल देश में जनकपुर, मनोकामना देवी, पशुपति नाथ, काठमाण्डु, पोखरा, लुम्बनी के दर्शन पूजन के लिए रवाना हुआ। सुहाल प्रसाद गोड़ ने बताया कि कांवरिया संघ 26 वर्षो से अनवरत भारत के विभिन्न प्रदेशों व नेपाल देश का तीन बार भ्रमण कर चुका है। इस अवसर पर अशोक अंगूरिया, जयशंकर, सतिराम यादव, शेखर निषाद, जिलेदार निषाद, शारदा निषाद, प्रेमप्रकाश राय आदि लोग उपस्थित थे।