ईंट पत्थर चलाकर पुलिस को घायल करने वाला धराया

शेयर करे

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए देवगांव पुलिस ने ईंट पत्थर चलाकर पुलिस वालों को घायल करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
देवगांव पुलिस अपराध एवं अपराधियों की चेकिंग हेतु ग्राम शेखपुर बछौली बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। थोड़ी देर पश्चात मेहनाजपुर की ओर से एक पिकप गाडी आते हुए दिखायी दी जिसे रूकने का इशारा किया तो वाहन चालक पुलिस को जान से मारने की नीयत से कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिस ने अपनी जान बचायी। पुलिस ने उसका पीछा किया किन्तु ढाला मंे खड़े तीन व्यक्ति पुलिस वालो को जान से मारने की नीयत र्से इंट पत्थर चलाने लगे जिससे कई पुलिस कर्मियों को चोटें भी आयी। थोड़ी दूर आगे गाडी खड़ी करके कूदकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ओंकार चौहान पुत्र तूफानी चौहान निवासी जाफरपुर थाना मेहनगर बताया। उसके पास से एक भैंस, एक पडिया बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *