ब्राह्मणों को संगठित होने की जरूरत

शेयर करे

आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक बेलइसा स्थित मण्डल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय के आवास पर हुई। बैठक में संगठन की मजबूती एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय व संचालन राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पांडेय ने किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में ब्राह्मणों को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। जबकि ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है एवं देश के उत्थान में ब्राह्मणों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में ब्राह्मणों को संगठित होने की आवश्यकता है।
कृपा शंकर पाठक ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज की अगुवाई की है। आज के माहौल में व्याप्त कुरीतियों, अन्याय, भ्रष्टाचार इत्यादि के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए ब्राह्मणों को आगे आना होगा।
अंत में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन की देखरेख में जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक रामनारायण पाठक को घोषित किया गया। अध्यक्ष की जिम्मेदारी पंडित गोपाल कृष्ण दूबे को दी गई। वहीं अभिषेक कुमार पांडेय, देवनाथ तिवारी, सच्चिदानंद उपाध्याय, दुर्गा दूबे को उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं महामंत्री की जिम्मेदारी मनोज कुमार पांडेय को दी गई। वहीं संगठन मंत्री बंशीधर पाठक, संचिव हरगोविन्द तिवारी, संतोष चतुर्वेदी, राजमंगल पांडेय, डा.विरेन्द्र पाठक को बनाया गया। कोषाध्यक्ष अविनाश द्विवेदी चुने गए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, महामंत्री अजय पांडेय, संजय पुजारी, अशोक कुमार तिवारी, आनन्द पांडेय सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *