आजमगढ़। प्रदेश में संचालित होने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षक संघ आजमगढ़ की बैठक गणेश यादव जिलाध्यक्ष अनुदेशक शिक्षक संघ की अध्यक्षता में मां वैष्णो इंटर कॉलेज कोलघाट परिसर में रविवार को हुई।
इस कार्यक्रम में अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित हुए। समस्त अनुदेशको ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद अनुदेशक शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अनुदेशक शिक्षकों की लम्बे समय से चल रही 17000 मानदेय संबंधित समस्याओं के साथ साथ मेडिकल, सीसीएल, तथा अन्तर्जनपदीय ट्रांसफर संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए अनुदेशक नियमतिकरण पर चर्चा की गयी। अमरजीत यादव ने कहा कि अनुदेशक शिक्षकों में प्रदेश स्तर तक एकता न होने के कारण दस वर्षों से अनुदेशक शिक्षकों से बंधुवा मजदूर की तरह काम कराया जाता है। इसलिए हम सभी लोगों को एक साथ होकर अपने हक़ और अधिकार की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मिथिलेश यादव ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरेन्द्र यादव, रामचंद्र, लालचंद, अनिल यादव, राकेश, राम जतन, सौरभ, नगेन्द्र, सपना जायसवाल, अंजू राय, अर्चना राय, मीरा, अप्सरा, निशा चौहान आदि अनुदेशक शिक्षक उपस्थित रहे।