आजमगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के केसरी सिंह चौक पर विद्युत विभाग द्वारा ओटीएस के तहत एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने पहुंच कर विद्युत संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराया। साथ ही साथ बकाया विद्युत धनराशि जमा कर लोगों ने ओटीएस सिस्टम का लाभ उठाया।
अवर अभियंता अवधेश कुमार पाल ने बताया कि रविवार को यहां 70 लोग आए थे जिसमें ओटीएस द्वारा 50 से 55 लोगों ने बकाया जमा किया जिसमें एक लाख 75 हज़ार तक बकाया जमा हुआ है वहीं 6 लोग नया कनेक्शन लिए हैं। 55 लोगों ने ओटीएस करा कर लाभ उठाया वहीं अतरौलिया सब स्टेशन के अंतर्गत बढ़या में चेकिंग अभियान चलाया गया तथा अन्य पांच स्थानों पर अलग-अलग लोगों ने ओटीएस का लाभ उठाया। इस मौके पर एसडीओ बृजेश कुमार राव, जेई अवधेश पाल, राजेश कुमार वर्मा, सुरेश कुमार मौर्या, शिवसागर, रामनरेश, प्रदीप, शाह आलम, अमन, प्रमोद, राजनाथ, विवेक आदि लोग मौजूद रहे।