बकरीद पर की हर्ष फायरिंग, गया जेल

शेयर करे

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिवटही में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने के बाद बाहर निकलने पर मस्जिद के पास सैकड़ों लोग जाम थे। स्थानीय निवासी गालिब पुत्र लाल मोहम्मद ने बाहर आने के बाद अपने पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। संयोगवश गोली किसी को नहीं लगी परंतु मस्जिद के पास अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर मस्जिद में नमाजियों की सुरक्षा के लिए लगे कांस्टेबलों ने गालिब पुत्र लाल मोहम्मद को मौके से पिस्टल सहित पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किये। थानाध्यक्ष ने युवक को असलहा सहित हिरासत में लेकर थाने पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *