पुलिस ने किया दो अपहृत व्यक्तियों को बरामद

शेयर करे

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मेंहनगर पुलिस ने अपहृत 2 व्यक्तियों को 24 घण्टे के अन्दर बरामद करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
इन्दू देवी पत्नी राम प्रकाश निराला निवासी गोपालपुर थाना मेंहनगर ने 7 जुलाई को लिखित तहरीर दी कि मेरे पति रामप्रकाश निराला तथा वशिष्ठ चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान निवासी देवईत थाना मेंहनगर को कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। छोड़ने के लिए पांच-पांच लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।
उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर स्वाट टीम तथा थाना स्थानीय से एक टीम का गठन कर टीम को जनपद प्रतापगढ़ व प्रयागराज भेजा गया। जनपद प्रतापगढ़, प्रयागराज व जनपद आजमगढ की पुलिस टीमों ने आपसी समन्वय स्थापित कर संसाधनों का प्रयोग करके सुरागरसी करते हुए अपहृत रामप्रकाश निराला पुत्र स्व.शिवदास निवासी उटनी गोपालपुर थाना मेंहनगर तथा वशिष्ठ चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान निवासी देवईत थाना मेंहनगर को ग्राम काशीपुर थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज से स्थानीय पुलिस के सहयोग से 24 घण्टे के अन्दर ग्राम काशीपुर होलागढ़ प्रयागराज में स्थित मीना पत्नी रामसूरत पटेल के घऱ से सकुशल बरामद कर अभियुक्ता मीना देवी पत्नी रामसूरत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अपहरण करने वाले शेष अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले जिनके बारे में गहन छानबीन कर जानकारी प्राप्त की अभियुक्त के रुप में विकास पुत्र रामसजीवन निवासी सेमरा थाना मऊ आईमा जनपद प्रयागराज, राज पुत्र बच्चा ग्राम हरिसेनगंज बाजार थाना मऊ आईमा प्रयागराज, अंकेत पुत्र अज्ञात पता हरिसेनगंज बाजार थाना मऊ आईमा प्रयागराज, अविनाश पुत्र अज्ञात ग्राम खुटहना थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज व शिवम पुत्र सरजीत ग्राम महवाई थाना माण्डा प्रयागराज का नाम प्रकाश में आया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *