आजमगढ़। आम आदमी पार्टी जनपद इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि आये दिन पेट्रोलियम उत्पादों में हो रही मूल्य वृद्धि से जनता बेहाल हो चुकी है मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने एक गैस सिलेंडर का दाम एक साल में लगभग 250 बढ़ाकर 1090 कर दिया है। युवा बेरोजगारी की समस्या से परेशान था ही अब मोदी की सरकार घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर जनता को भूखा मारना चाहती है। मोदी सरकार से पहले घरेलू महिलाएं एक गाना गाती थी कि सैया त बहुत ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है। अब मोदी सरकार में वही महिलाएं गाना गाती है कि ’अब त सैया न तनिको कमात है, महंगाई डायन खाई जात है। इस मौके पर उमेश यादव, राजेश कुमार सिंह, रमेश चंद्र मौर्य, संजय राय, अनिल यादव, संजय यादव, अरविंद कुमार, रामरूप यादव, बलवंत यादव, एमपी यादव, अन्नू राय, तनवीर रिजवी, विपिन राय, आदित्य दुबे, अभिषेक सिंह, कृपा शंकर पाठक, राजन सिंह, राहुल गुंजन आदि लोग उपस्थित थे।