आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना रानी की सराय पुलिस ने धोखाधडी कर पैसे लेने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
चार मई को वादिनी शारदा देवी पत्नी कुन्ज विहारी निवासी पन्दहा थाना रानी की सराय द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों विवेक उर्फ अमन सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी बाबू की खजुरी थाना मेहनगर, प्रतिमा सिंह पत्नी विवेक सिंह उर्फ अमन सिंह निवासी बाबू की खजुरी थाना मेहनगर, नफर द्वारा वादिनी व उसके साथियों से 2500-2500 रुपया ले लिया गया जिसे मांगने पर गाली गुप्ता तथा जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की तलाश में थी। रविवार को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विवेक उर्फ अमन सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी बाबू की खजुरी थाना मेहनगर को निजामबाद मोड़ से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार