आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। स्थानीय नागरिकों व अधिवक्ताओं की मांग पर वर्ष 2018 में नगर पंचायत अध्यक्ष स्व.शिव प्रसाद जायसवाल द्वारा तहसील प्रांगण में एक आधुनिक शीतल प्याऊ का निर्माण कराया था। शुरुवात में आम आदमी सहित अधिवक्ताओं को शुद्ध ठंडा जल पीने को मिला। मगर वर्तमान में इस प्याऊ से पानी नदारद है जिससे काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रसाद जायसवाल की मृत्यु उपरान्त प्याऊ और सामुदायिक शौचालय की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। 2018 में लगाया गया आधुनिक प्याऊ मई 2022 में उपयोग योग्य नही रह गया जिससे इस भीषण गर्मी में आम क्षेत्रवासियों को पानी की काफी समस्या हो रही है। अधिवक्ता अंगद यादव, फूलचंद, नीरज, महेन्द्र यादव, कमलेश आदि ने नगर पंचायत प्रशासन से प्याऊ की मरम्मत करा कर शुद्ध ठंडा जल की ब्यवस्था कराने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि बजट का अभाव है। सारी प्रक्रिया पूर्ण है। मरम्मत करने वाले को निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही ठीक करा दिया जायेगा।
रिपोर्ट- मुन्ना पाण्डेय