आज़मगढ़। मिशन-शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को पूरा रानी स्थित मदरसा इस्लामिया अशरफिया यतीम खाना में चौकी प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वाड, तथा बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सार्वजनिक स्थलों जैसे-चौराहे, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराए जाने, महिलाओं और बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया गया। छात्राओं को यूपी-112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप 181, महिला हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1098, चाइल्ड हेल्प लाइन 102, स्वास्थ्य से 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। जनपद में गठित ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ टीम के बारे राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच की गई हैं आप निर्भीक होकर अपने सुरक्षा के लिए पुलिस को जानकारी दे हम आपके सुरक्षा में तत्पर है। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला पुलिस अधिकारी हमेशा मौजूद रहती हैं। इस अवसर पर रविंद्र कुमार सिंह, सुधीर साहनी ऋषभ मौर्य, सद्दाम हुसैन, अशफाक अंसारी, अवधेश कुशवाहा, पंकज कुमार बंदना आदि मौजूद थे।