अवैध वसूली करने के मामले में एक गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना सिधारी पुलिस ने टैक्सी स्टैण्ड पर अवैध वसूली करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
शासन के निर्देश पर अवैध टैक्सी स्टैंड के संचालन व अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा चलाये जा रहे जनपद में अवैध टैक्सी स्टैड के संचालन व अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के अभियान के क्रम में रविवार को सिधारी पुलिस पहलवान तिराहे से नरौली की तरफ जा रहा थी। इसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति नरौली तिराहे पर आने जाने वाले वाहनों के चालकों को डरा धमका कर सवारी बैठाने के लिए अवैध वसूली करता है जिससे वाहन चालकों में भय व्याप्त है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस नरौली तिराहे पर पहुंच गयी। जहां बस चालक राजकुमार यादव पुत्र महेश यादव निवासी ऐरा खुर्द थाना तरवां, मनोज यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी बहरियाबाद थाना बहरियाबाद थाना गाजीपर, टेम्पो चालक तौफीक अहमद पुत्र रसीद अहमद निवासी डुगडुगवा थाना सिधारी, व उस्मान पुत्र शाहिद अहमद निवासी अल्लीपुर थाना रानी की सराय ने बताया कि राकेश सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र स्व.रामजनम निवासी फराज टोला थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा हम लोगों से नरौली तिराहे पर सवारी बिठाने पर डरा धमका कर मारने पीटने की धमकी देकर रुपये वसूलता है। तभी मुखबिर ने बताया कि पेट्रोल पम्प के सामने राकेश सिंह खड़े वाहनों से अवैध वसूली कर रहा है जिस पर तत्काल पहुंच उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। नाम पता पूंछने पर उसने अपना नाम राकेश सिंह उर्फ बब्लू सिंह पुत्र स्व.राम जनम सिंह निवासी फरास टोला थाना कोतवाली बताया। जामा तलाशी में उसके पास से कुल 1530 रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *