भाजपा सरकार में न्याय मांगने पर चलेगा बुल्डोजर-अखिलेश

शेयर करे

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव के माता के निधन पर व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा की पत्नी की श्रद्वाजंलि सभा में शामिल होने आये पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एक्सप्रेस वे इसलिए बनाया कि आजमगढ़ जल्दी आये और लोगों से मिल सके। यमुना एक्सप्रेस वे जब बन रहा था तो आजमगढ़ की जनता ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे नहीं मांगा था लेकिन समाजवादी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे दिया जिससे कि लोगों को आना जाना आसान हो गया। ज्ञानवापी मंस्जिद के सवाल पर उन्होने कहा कि भाजपा की जानबुझ कर साजिश है भाजपा के इशारे पर ही उनके अदृश्य उन्ही के सहयोग से निकलकर आते है और जानबुझकर नफरत के बीज बोते हैं। जहां तक कोर्ट का सवाल है उसके फैसले में भी कहा गया था कि पुराने मुद्दों को नहीं उठाया जा सकता लेकिन उसके बावजूद भी भाजपा के इशारे पर हिन्दू मुस्लिम झगड़े लगे रहे यह उनका प्रयास है जिससे कि महगाई पर चर्चा न हो सके। आज डीजल, पेट्रोल, स्टील व सरसो का तेल सब मंहगे हो गये लेकिन उस पर चर्चा नहीं हो रही है जिससे कि मेन मुद्दे से लोगों का ध्यान हटा रहे। भाजपा कहती थी वन नेशन वन राशन हो सकता है आने वाले समय में कहे कि एक देश एक पूॅजीपति इसलिए भाजपा की साजिश से सावधान रहना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि अब राशन देने के लिए भी शर्तें थोपी जा रही है। चुनाव हो गया है इसलिए अब वे जनता को नहीं पहचानते। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन पूर्व एक हॉस्पिटल के उद्घाटन पर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रेजिडेंशियल एरिया में कैसे हॉस्पिटल बन गया। यह नियम के खिलाफ है। जिसका खुद मुख्यमंत्री उद्घाटन भी कर रहे हैं। क्या इस पर बुल्डोजर चलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि अगर राशन यहां से हटा दिया जाए तो यहां की स्थिति श्रीलंका से भी बुरी होगी। क्योंकि इन्होंने नौकरी नहीं दी। रोजगार नहीं दिया। एंबुलेंस के ड्राइवर हड़ताल कर रहे हैं। बड़े ही स्टाइल से दरोगा भर्ती में घोटाला किया गया लेकिन टेक्नोलॉजी में भ्रष्टाचार कर दिया गया। कानून व्यवस्था पुलिस के जिम्मे है। लेकिन थाने में ही बलात्कार हो गया। थाने में बुलडोजर क्यों नहीं चला। कुल मिलाकर भाजपा सरकार बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नफरत के बीज पनपा रही है। इस सरकार में न्याय मांगने जाओगे तो बुल्डोजर चलेगा उन्होने कहा आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी।
रिपोर्ट प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *