आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पक्षियों के लिए दाना पानी का इंतजाम करा रहा है। इसके लिए परिषद के तरफ से सेल्फी विद सकोरा अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस अभियान को विस्तार रूप देने में लगे हैं।
उमस भरी गर्मी में सभी बेहाल है। तपिश बढ़ने के कारण तमाम जलस्रोत सुख गए है। ऐसे में जल के लिए पक्षियों को संघर्ष करना पड़ता हैं। विभाग संगठन मंत्री शिवम पाण्डेय ने बताया कि जल ही जीवन हैं। मनुष्य सामाजिक प्राणी हैं। भीषण गर्मी में तमाम पक्षी पानी के लिए संघर्ष करते हैं। कभी कभी जल आभाव के कारण उनका प्राण भी चला जाता है। इसीलिए विद्यार्थी परिषद ने सेल्फी विद सकोरा अभियान लिया हैं। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओ ने पहले कम संख्या मे मिट्टी के पात्र में जल रखना शुरू किया, फिर धीरे धीरे जब सोशल मीडिया पर इसके गतिविधि प्रसारित हुए तो अन्य लोग भी प्रेरित होकर इससे जुड़े और सकोरा के साथ अपना फ़ोटो 8182830743 पर भेजना शुरू किए। इसी कारण ये अभियान महाभियान का रूप ले चुका है। अभियान में सहभाग करने वालो में मुख्य रूप से डा.जगदम्बा सिंह, आलोक, सुनील कुमार, शिवांगी पाण्डेय, स्नेहा, ज्योति, आरती, जयललिता, अभिषेक आदि कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लगे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगो को प्रेरित करना है। ताकि पानी के अभाव में कोई पक्षी प्राण न गवाएं।