छात्राओं को बताया गया आत्मरक्षा का गुर

शेयर करे

आजमगढ़। मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें आत्मरक्षा के उपाय बताए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला पुलिस कर्मियों व उनकी टीम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोयलसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिला कांस्टेबल सरिता यादव ने कहा कि कोई भी परेशान करे तो बेहिचक वह हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दे सकती हैं। उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए बने कानून और सुविधाओं की जानकारी छात्राओं को दी गयी। मिशन शक्ति तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वह किसी से डरें नहीं, कोई भी परेशान करता है तत्काल हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें तथा थाने पर पर बने महिला हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। शिकायतकर्ता का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
रिपोर्ट…. आशीष कुमार निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *