पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वायड ने बाजार समेत सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी, और मनचले तत्वों को चेतावनी दी।
मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को एंटी रोमियो स्क्वाड ने पवई बाजार, मिल्कीपुर, शाह मर्दानपुर में स्थित श्री कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, मंदिरों व भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। स्क्वायड सदस्यों ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सलाह देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं और पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर के बारे में जानकारी दी। कभी आवश्यकता पड़ने पर संबंधित थाने की एंटी रोमियो टीम या उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, छात्राओं के लिए जारी किए गए नंबरों पर बेझिझक कॉल करने को प्रेरित किया गया। स्क्वायड द्वारा किशोरी, युवती और महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया गया। क्षेत्र में बेवजह घूम रहे युवकों, शोहदों और मनचलों से पूछताछ कर उन्हें सख्त चेतावनी दी। टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा, कांस्टेबल राहुल पाल, महिला कांस्टेबल विनीता मणि त्रिपाठी मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-नरसिंह