लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लहुवां कला में चल रही सप्त दिवसीय भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से आये मुख्य भागवत कथाकार सुब्रत ब्रह्मचारी तथा हरिओम ब्रृ्ह्मचारी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से मनुष्य का इह लोक तथा पर लोग दोनों सुधरता है।
कथा वाचक ने कहा कि भगवान को समर्पित करके किया गया कार्य कभीं भी व्यर्थ नहीं जाता। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया गीता का उपदेश विश्व की सर्वश्रेष्ठ धरोहर है। भागवत कथा के आयोजन कर्ता फुलेन्द्र सिंह ने बताया कि भागवत कथा का शुभारंभ 27 जनवरी को हुआ है जिसका समापन 2 फरवरी को भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर राम अवतार सिंह, पद्मनाथ सिंह, सुधीर सिंह, ओंकार सिंह जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, करिया सिंह, गोपाल तिवारी, गोविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह,र ाम बेलाश सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद