आज भी रहा ठंड का प्रकोप, अगले दिनों दिन के लिए IMD ने जारी किया ये अनुमान

शेयर करे

देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच

लखनऊ। कुछ जिलों में धूप निकलने के बावदजू भी उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में सोमवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। वहीं, देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली बफीर्ली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ अगले दो दिनों में इस क्षेत्र में और भी अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने कहा है कि दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 जनवरी से शीत लहर की स्थिति समाप्त हो जाएगी। जिससे उत्तर भारत के कई क्षेत्रों को राहत मिलेगी। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के कई हिस्सों और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

दो दिनों तक इसी तरह रहेगा तापमान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में भीषण शीत लहर की स्थिति के साथ राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अगले दो दिनों तक तापमान इसी तरह बना रह सकता है, आगे और गिरावट की संभावना नहीं है। 18 जनवरी से तापमान बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, राजस्थान के शेष हिस्सों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा थार रेगिस्तान के पास स्थित चूरू में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जो सोमवार को मैदानी इलाकों में सबसे कम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *