फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के किसान इस समय यूरिया खाद के लिए परेशान है। खाद के लिए किसान सुबह से ही समितियों का चक्कर लगा रहे हैं उसके बाद भी किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
ब्लाक क्षेत्र के किसान वर्तमान समय में यूरिया खाद के लिए काफी परेशान हैं। यूरिया खाद के लिए हर दिन गोदाम का चक्कर लगा कर किसान बेहाल हो जा रहा है। किसानों की भीड़ समितियों पर पहुच जा रही है लेकिन मोके पर न ही सचिव हैं और नही कोई जिम्मेदार अधिकारी जो किसानों को खाद के बारे में जानकारी दे सकें। जब कि गेहूं सरसो आदि में यूरिया जैसी उर्वरक की आवश्यकता छोटे बड़े सभी किसानों को हो गयी है। बाहर से लेने पर मिलाबट और घटतौली के साथ मंहगे दाम पर यूरिया मिलती है। क्षेत्र के रामराज नसीम कलन्दर सुबास भूषण यादव मो असलम नदीम अहमद आदि ने जिला के उच्चाधिकारो का ध्यान किसानों की इस समस्या की तरफ आकृष्ठ कराते हुए उर्वरक समय से उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारो फूलपुर नरेन्द्र कुमार गंगवार ने बताया गया कि वितरण क्यो नही हो रहा पता करता हू उर्वरक है तो पुलिस बल की उपस्थित में यूरिया का वितरण कराया जाएगा। साथ ही उर्वरक की कमी नही होने दी जाएगी किसानों की समस्या अति शीघ्र समाप्त कराई जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय