फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में बकायादारों के खिलाफ चलाये जा रहे मार्निंग रेड अभियान में 95 बकायादारों के खिलाफ बिद्युत बिच्छेदन की कार्यवाही की गयी। पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। आठ लाख पन्द्रह हजार राजस्व की प्राप्ति हुई।
उपखण्ड अधिकारी विद्युत फूलपुर भूप सिह व अवर अभियंता नगर देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मार्निंग रेड अभियान के तहत नगर पंचायत के पठान पुरवा, मिल्लत कालोनी, शबाना रोड, उदपुर आदि में डोर टू डोर अभियान चला कर बकायादारों के खिलाफ बिद्युत बिच्छेदन की कार्यवाही की गई जिसमे 95 बकायेदारों का बिद्युत बिच्छेदन किया गया। बाईपास के माध्यम से विद्युत चोरी कर रहे पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। मौके पर बकायदारों द्वारा आठ लाख पन्द्रह हजार रुपया जमा किया गया। मार्निंग रेड अभियान का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता आजमगढ़ छैलविहारी फूलपुर पठान पुरवा में स्थानीय बिद्युत अधिकारियों के कार्याे का अवलोकन किया। अधिक से अधिक विद्युत विच्छेदन कर अधिक से अधिक बिद्युत बकाया जमा कराएं। अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर आशीष कुमार पाल, आबिद, सिकन्दर, इंद्रेश, राहुल बिंद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय