आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना तरवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा किया।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश, गिरफ्तारी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट थाना बरदह से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण राबिन सिंह पुत्र स्व.यशवन्त सिंह निवासी कुकुड़ी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, सन्तोष शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी गोधना थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर के विरुद्ध आदेश 82 दंड प्रक्रिया संहिता न्यायालय गैगेस्टर कोर्ट आजमगढ़ के आदेश पर धारा 82 की नोटिस चस्पा की गयी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार