जनपद में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मण्डलायुक्त विवेक ने 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सोमवार को अपने कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक राष्ट्रगान एवं प्रतिज्ञा शपथ पत्र दोहराने के उपरान्त पुलिस परेड की सलामी ली।
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में उनके कार्यालय के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय महापर्व, गौरव व सम्मान का पर्व है जो हमें न्याय, समता, स्वतन्त्रता, बन्धुत्व तथा देश व समाज को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि एक स्वतन्त्र एवं विकसित राष्ट्र की स्थापना के लिए देश के अनगिनत जॉबाजों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद कराया। उन अमर शहीदों के सपनों के अनुरूप देश की आजादी को बनाये रखना और एक विकसित राष्ट्र की स्थापना करना हमारी जिम्मेदारी है। यदि हम राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते रहें तो देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखते हुए शीघ्र ही भारत को एक विकसित राष्ट्र रूप में स्थापित किया जा सकता है।
कार्यक्रम को अपर आयुक्त प्रशासन शमशाद हुसैन, अपर आयुक्त न्यायिक डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर निदेशक अभियोजन बीपी पाण्डेय, शासकीय अधिवक्ता ओपी पाण्डेय, सहायक शासकी अधिवक्ता अजीत सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी राम अवध व राजेश यादव सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर एवं कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों क़ो राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म-निरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के महत्व और उनके वास्तविक उपयोग पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारी से कहा कि अपने पदों पर रहते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और शहीदों के परिवारों तथा देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की परिजनों से संबंधित जो भी कार्य हो, आवेदनों और समस्याओं या किसी भी प्रकार की कोई सहायता हो उस पर विशेष ध्यान दें और उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें, तभी आज का गणतंत्र दिवस मनाया जाना सही मायने में सार्थक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अभियोजन के अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किये गए।
इसी क्रम में तकिया स्थित चकला पहाड़पुर में पूर्व बालश्रम विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर नामी चिरैयाकोटी ने झंडारोहण किया। भारत माता के चित्र के समक्ष कैलाश प्रसाद गोंड़ एवं पिन्टू गुप्ता ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान पूरी दुनियां का सबसे उत्कृष्ट संविधान है। इस अवसर पर जुल्फेकार बेग, जोखू साहू, राजेंद्र जायसवाल, सूर्यभान मौर्य, हरीनाथ यादव, राजेश गोंड़, श्रीराम भार्गव, लक्ष्मण गोंड़, मंतराज यादव, भगवान प्रसाद गोंड़, शहजात कुरैशी, अंजू साहू, सुनीता गोंड़, उषा देवी, विद्यावती देवी, जूली निगम, चंद्रावती देवी, रूबी खान, रजिया बानो, हिना कैशल, रंजना सिंह, स्नेहलता सिंह, रीना निगम, जगदीश यादव आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में मुख्य अतिथि लक्ष्मण मौर्य चेयरमैन जिला सहकारी बैंक द्वारा झण्डा फहराया गया। विशिष्ट अतिथि चन्दू सरोज क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, उपनिदेशक समाज कल्याण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, छात्रावास अधीक्षिका एवं अन्य कर्मचारी व आवासित छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रावास की प्रतिदिन साफ-सफाई हेतु श्रमदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया तथा छात्रावास में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *