कप्तानगंज थाने में लावारिस 77 वाहनों की हुई नीलामी

शेयर करे

कप्तानगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार सोमवार को थाने में लावारिस में दाखिल 77 वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया की गयी। नायब तहसीलदार वन्दना के अलावा प्रभारी निरीक्षक महराजगंज, थानाध्यक्ष कप्तानगंज उपस्थित रहे। 69 दोपहिया वाहन व 8 चार पहिया वाहन का निर्धारित मूल्य 4 लाख 69 हजार 500 रुपये निर्धारित था। इसमें 36 लोगों ने भाग लिया। खुली बोली में सर्वाधिक कृष्ण कुमार निवासी ग्राम हाफिजपुर, थाना कोतवाली द्वारा सर्वाधिक बोली 5 लाख 1000 रुपये बोली बोली गयी। उपरोक्त वाहनांे को सर्वाधिक बोली बोलने वाले कृष्ण कुमार को 07 दिवस के अन्दर शेष धनराशि जमाकर वाहन प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अहिरौला, थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द, प्रभारी निरीक्षक महराजगंज राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-विजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *