अध्यक्ष पद पर 77 तथा सदस्य पद पर 374 लोगों ने किया नामांकन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नामांकन के अन्तिम दिन अध्यक्ष पर 77 व सदस्य पद पर 374 प्रत्याशियांे ने नामाकंन किया। नामांकन के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा की दृष्टि से नामांकन स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात थे।
जनपद में नामांकन के अन्तिम दिन अध्यक्ष पर 77 व सदस्य पद पर 374 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आजमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पर पर 4 लोगों ने नामांकन किया तथा सदस्य पर 55 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भाजपा से अभिषेक जायसवाल दीनू ने नामांकन किया। भाजपा कार्यालय पर कार्यकताओं की बैठक की गयी तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी नामांकन करने पहुचे। उनके नामांकन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, सहजानन्द राय, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, बहादुर चौबे, प्रवीण सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं मुबाकरपुर नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पर दो नामांकन हुए जबकि सदस्य पद पर 44 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

अंजान शहीद प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत नामांकन के अंतिम दिन बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी ने समर्थकों के साथ उत्साह पूर्वक बसपा से जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन किया। नेहाल मेंहदी ने कहा कि जीयनपुर नगर पंचायत के विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरा हूं। इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष सीपी विमल, रमेश कुमार विवेकानंद मिश्रा आदिल अब्बास, फैसल खान, शांहसाह खान, रमाकांत चौहान, राजेंद्र, सुफियान कुरैशी ,अबूसाद, इमरान कुरैशी, हाशिम, तारिक खां, अब्दुल्ला खां, असरफ, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में सैकड़ों समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नामांकन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराया। जुलूस निकालने से रोका। देवरिया के सांसद रमापति राम ने बताया कि आज जो परिस्थिति और उत्साह है उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा प्रत्याशी की ही जीत होगी। भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के पुत्र अभिषेक राय ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर भाजपा काम करती है। इस दौरान अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू संदीप सिंह विकास राय रितेश यादव निर्भय सिंह सत्यम चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *