रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बेलइसा मंडी में गुरुवार को फल व्यापारी से उचक्का गिरी करते हुए उचक्का 70 हजार रुपए से भरा झोला लेकर फरार हो गया। दिनदहाड़े मंडी में वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मुआयना कर लौट आई।
बेलइसा मंडी में सब्जी के साथ ही फल मंडी भी है। दोनो जगह व्यापारी अलग-अलग कारोबार करते हैं। गुरुवार को फल व्यापारी रामबली राम फल कारोबारियों को देने के साथ झोले में पैसा इकट्ठा कर रहा था। तभी मौका मिलते ही उचक्का झोले को लेकर फरार हो गया। झोला लेकर फरार होते ही व्यापारी उचक्के को आस-पास तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। सूचना पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 और थाने से एसआई पहुंचे और मुआयना कर लौट गयी। मंडी में इससे पूर्व भी उचक्कागिरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन आज तक खुलासा नहीं हो सका। गुरुवार को भी पुलिस लकीर पीटने में व्यस्त रही। मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी भगवान भरोसे चलते हैं अन्यथा इससे भी सुराग लगता। घटना से व्यापारियों मंे गुस्सा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा