आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2019 सकुशल संपन्न हो गयी।
वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थी अपने अपने केन्द्रों पर पहुंच रहे थे। सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों व अभिभावाकों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा केन्द्रों पर सभी परीक्षार्थियों के चेक करने के बाद ही अन्दर प्रवेश दिया जा रहा था। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी सामान ले जाने की इजाजत नहीं थी। जनपद में परीक्षा के 23 केन्द्र बनाये गये थे। जनपद में 10638 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से 4334 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी शेष 6304 परीक्षार्थियों ने किन्ही कारणों से परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव