60 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद, वसूला गया जुर्माना

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह तथा अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलिथीन अभियान चलाकर एक किराना व्यवसाई के यहां छापेमारी की गयी। वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंध पॉलिथीन पकड़ी गई, पॉलिथीन जप्त कर जुर्माना वसूला गया।
जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह तथा अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलिथीन अभियान के क्रम में बुधवार को शाम दुर्गा मंदिर के समीप सूचना पर एक किराना व्यवसाई के यहां से 60 किलो प्रतिबंधित पन्नी बरामद की गई। काफी मशक्कत के बाद टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन को जप्त कर किराना व्यवसाई से 25000 का जुर्माना भी वसूला। इस चेकिंग अभियान से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि समय-समय पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जाता है जिसके क्रम में आज अतरौलिया स्थित एक किराना व्यवसाई के यहां से प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की गई। पॉलिथीन की गुप्त तरीके से बार-बार सूचना मिल रही थी जिसे बरामद की गई है इसे नष्ट किया जाएगा। वही व्यापारी से जुर्माना भी वसूला गया है, आगे भी इसी तरह प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक गिरिजेश कुमार यादव, सूरज सिंह, प्रमोद गुप्ता तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *