आजमगढ़। बिद्युत उपखण्ड कार्यालय उदपुर अंतर्गत बिद्युत उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के तहत जहां बकाया बिल का तीन लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं बृहद चेकिंग अभियान में 60 से अधिक बिद्युत उपभोक्ताओं के बिल बकाया के कारण बिद्युत बिच्छेदन कर दिया गया।
शासन के निर्देशानुसार जहां उपखण्ड अधिकारी बिद्युत फ़ूलपुर विनोद कुमार यादव द्वारा उपखण्ड कार्यालय में कैंप लगा कर उपभोक्ताओं के छूट सम्बन्धी त्रुटि पूर्ण बिद्युत बिल को सही करा कर विद्युत बकाया किश्तवार जमा करा रहे थे। वहीं अवर अभियंता निखिल शेखर सिंह के नेतृत्व में तकनीशियन लाइनमैनो की टीम के साथ बृहद चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों गावों में 60 से अधिक बिद्युत बकायादारों के कनेक्शन काटकर उनकी केबल खम्भे से उतार कर जला दी गयी। चेकिंग अभियान और भीषण गर्मी में बिद्युत कनेक्शन कट जाने से परेशान उपभोक्ताओं का जमावड़ा उपखण्ड कार्यालय पर लगने लगा और बकाया जमा होने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। चेकिंग अभियान में पकंज प्रजापति, रघुनाथ, शेखर, मनोज आदि शामिल रहे।