बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 6.50 लाख की ठगी, कैशियर गिरफ्तार

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में बैंक कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से 6.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
ग्राम व्योहरा निवासी पुनवासी विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि बड़ौदा यूपी बैंक शाखा गोपालगंज के कर्मचारियों ने उन्हें गुमराह कर कूट रचित दस्तावेज तैयार किए और उनके खाते से विभिन्न तिथियों में बिना जानकारी के 6.50 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर अहरौला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान बैंक के तत्कालीन कैशियर राहुल कुमार, शाखा प्रबंधक महेश कुमार और असिस्टेंट मैनेजर कुनाल पंत की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 मार्च 2026 को अतरौलिया कस्बे से आरोपी कैशियर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *