55 विधवाओं को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित

शेयर करे

सृष्टिमीडिया (आजमगढ़)। विकास खण्ड क्षेत्र फूलपुर के ग्राम दुबावां में पूर्व प्रधान ने अपनी पुत्री के सातवें जन्मदिन पर गांव की निर्बल महिलाओं को अंगवस्त्रम आदि देकर सम्मानित किया।
दुबावां गांव के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश यादव ने अपनी पुत्री खुशी यादव के 7वें जन्मदिन पर गांव के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में 55 विधवा निर्बल महिलाओं को अंगवस्त्रम, मिष्ठान, नकदी देकर मदद पहुंचाई। अंगवस्त्रम पाकर महिलाओं ने पूर्व प्रधान वेद प्रकाश यादव तथा पुत्री को दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर पुष्पा यादव, लालधारी गौतम, राम अवध गौतम, विनोद कुमार राजभर, विनोद यादव, इफ्तेखार अंसारी, सुखराम यादव, पंकज गौतम, शमीउल्लाह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *