आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के दो ब्लाकों फूलपुर व बिलरियागंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान 540 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉक के टेउंगा गांव स्थित लोहिया पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 6 ब्लाक और 4 नगर पंचायत के 265 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। सभी जोड़ों को उपहार दिया गया। कार्यक्रम में फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज, मिर्जापुर, तहबरपुर, अहिरौला ब्लाक सहित मार्टीनगंज, मुबारकपुर, निजामाबाद एवं सरायमीर नगर पंचायत के 265 जोड़े परिणय सूत्र में बधें। समस्त 265 जोड़ो को गिफ्ट स्वरूप बधू के खाते में 60 हजार नगद, पचीस हजार की सामाग्री प्रदान की गयी।
इस मौके पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय, जिला समाज कल्याण अधिकारी चेतन सिह, फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव, पूर्व विधायक भाजपा अरुण कांत यादव, गौरव कुमार, आलोक रंजन मिश्रा, इन्द्र भूषण सिंह, सतीश राय, बीडीओ इशरत रोमेल, एडीओ पंचायत उमाकांत पाठक, राजेन्द्र प्रसाद, एबीएसए पवई सन्तोष कुमार, बिनीत यादव, बीडीओ मार्टिनगंज इदरीश अली, ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश, बृजेश, अरुण, विजयचंद, सुनील गौड़ आदि उपस्थित रहे।
बिलरियागंज प्रतिनिधि के शुक्रवार को बिलरियागंज ब्लाक परिसर में लगभग 275 शादी के जोड़ो का विवाह बैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा कराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से एक ही मण्डप में सैकड़ो की संख्या में लोग एक दूसरे के सुख दुःख के साथी बने। प्रत्येक जोड़ो को उपहार के रूप में पायल, बिछिया, दो कम्बल, दो गद्दा, पंखा, वाटर कूलर, ब्रीफकेश, बर्तन सेट और शाल भेंट की गई। शादी का कार्यक्रम गायत्री परिवार के आचार्य रामविजय शास्त्री की टीम द्वारा बैदिक रिति रिवाज के साथ कराया गया। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर तैनात रही। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, सीडीओ परीक्षित खटाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी चेतन सिंह, बीडीओ सुरेश चन्द्र मौर्य, रविन्द्र प्रताप सिंह, एडीओ अशविंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय/तारकेश्वर मिश्र