तहसील दिवस पर 42 मामलों में से 5 का हुआ निस्तारण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का अयोजन शनिवार को एसडीएम अशोक कुमार और सीओ किरन पाल सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान 42 मामले आये जिसमे 5 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। पुरा दुबे और सैदपुर में रास्ते के निर्माण को लेकर मामला तहसील दिवस में पहुंचा।
एसडीएम अशोक कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। समैसा गांव की दुइजा पत्नी किल्होरी ने रास्ते का निर्माण न होने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया जबकि पुरा दुबे निवासी राकेश पाण्डेय ने भी रास्ते के निर्माण का मुद्दा तहसील दिवस में उठाया। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 26, पुलिस से सम्बंधित 12, विकास से सम्बंधित 2 और विद्युत विभाग से संबंधित 2 मामले आये। एसडीएम अशोक कुमार ने शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित किया और समयावधि के अंदर निष्पक्षता पूर्वक निस्तारण का आदेश दिया।
इस अवसर पर माहुल अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, कुलदीप यादव, चन्द्रकेश यादव, तन्मय पाण्डेय, राजेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *