विद्युत कैम्प में 44 उपभोक्ताओं का हुआ पंजीकरण

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद कस्बा में रविवार को विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक निजामाबाद बाईपास के पास एक ढाबे के सामने लगाया गया, जिसका नेतृत्व विद्युत विभाग के जेई निजामाबाद द्वारा किया गया।
कैम्प के दौरान विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत कुल 44 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिलों के निस्तारण के तहत लगभग एक लाख चौबीस हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। कैम्प में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और योजना का लाभ उठाया विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने और बकाया बिलों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। इसी क्रम में रोजाना किसी न किसी स्थान पर कैम्प लगाकर लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें मौके पर ही पंजीकरण व भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है कैम्प के आयोजन से उपभोक्ताओं में उत्साह देखा गया और लोगों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कैम्प लगाए जाने की मांग की।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *