लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय स्टेट बैंक बहादुरपुर एटीएम से एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर उचक्कों ने निकाला 40 हजार रुपए उड़ा दिये। जानकारी होने पर पीड़ित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के प्रयास में था।
कमला प्रसाद राय पुत्र स्व.राममूरत राय निवासी बरसेरवा थाना देवगांव बहादुरपुर स्टेट बैंक के एटीएम में कार्ड लगा कर पैसा निकालने का प्रयास किये तो एक बार पैसा नहीं निकला। तब तक उनके पीछे खड़े एक नौजवान युवक ने कहा इस तरह से पैसा नहीं निकलेगा। यह सब बताने के चक्कर में उसने हमें अभिलाषा देवी के नाम का दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया और मैं समझ नहीं पाया तथा जेब में रख कर बाहर आ गया। 20 मिनट के बाद मेरे खाते से 40 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया तो वह अविलंब स्टेट बैंक मैनेजर के पास गया। उन्होंने कहा कि आपके खाते से पैसा निकल गया है। तुरंत हमारा अकाउंट उन्होंने बंद किया और एटीएम लॉक किया। तत्पश्चात बैंक पर ड्यूटी दे रहे पुलिस जवानों से उन्होंने बताया तो ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने थाने पर सूचना दी।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी