राष्ट्रीय लोक अदालत में 40 जोड़ों का हुआ पुनर्मिलन

शेयर करे

पटवध आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में न्यायिक प्रक्रिया को मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 40 दम्पत्ति जोड़ों ने आपसी सहमति से अपने वैवाहिक विवादों का समाधान कर पुनः साथ जीवन प्रारंभ करने का निर्णय लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह के समन्वय से तथा क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी की उपस्थिति में सभी 40 दम्पत्ति जोड़ों को फूल-माला एवं उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदा किया गया। इस सकारात्मक पहल से परिवारों में पुनः खुशियाँ लौटीं और भावनात्मक माहौल में बिखरते परिवार फिर से एकजुट हुए।
इस संपूर्ण प्रक्रिया में प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय एहसानउल्ला खान, अपर प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश संदीपा यादव, अपर प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश प्रेम शंकर, अपर जनपद न्यायाधीश नोडल अधिकारी लोक अदालत संतोष यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित वर्मा, अपर प्रधान न्यायाधीश श्रवण कुमार गुप्ता, अपर प्रधान न्यायाधीश विनय कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी एवं प्रधान न्यायाधीश के परामर्शदाता कुलदीप कुमार सिंह सहित पुलिस प्रशासन का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा। मा0 न्यायालय व पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर विश्वास व सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता कराने हेतु निरंतर प्रयास किए गए।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *