आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हर्रा की चुंगी में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवायोजन पोर्टल पर कुल 22 कम्पनियों ने रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन किया था, जिसमें से 18 कम्पनियों जैसे वोन इण्डिया प्रा.लि., सिस्का इलेक्ट्रिकल मेनेजमेन्ट, ब्राईट फ्यूचर, बीआईएस सिक्योरिटीज इ.लि., महादेव हनुमान विजय प्लेसमेन्ट सर्विसेज, डस्की इन्सटालिन ऐजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग सर्विसेज, डिक्सन टेक्नोलाजीज इण्डिया प्रा.लि, एडुवान्टेज प्रा.लि., आर्केटिक इण्डस्ट्रीज वाराणसी आदि ने प्रतिभाग किया और 685 से अधिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 360 अभ्यर्थियों का चयन किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लोकसभा संयोजन डा.महेन्द्र पांडेय, सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय राममूर्ति, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई नागेन्द्र सिंह, कार्यदेशक रवीन्द्र कुमार यादव, राधेश्याम यादव, अवधेश कुमार, अनुदेशक एवं प्लेसमेन्ट प्रभारी फतेह बहादुर वर्मा, शैलेश कुमार यादव, सुशील कुमार राय, राजनरायन सिंह एवं समस्त कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल