मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्राम सभा जियासड़ में स्व.राजेंद्र सिंह की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमन्दो को 350 कम्बल वितरण किया गया। कम्बल का वितरण भाजपा नेता प्रमुख समाज सेवी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू द्वारा किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए ज्ञानू सिंह ने स्व. राजेंद्र सिंह की स्मृतियों को याद करते हुए बताया कि वह सादगी के प्रतिमूर्ति थे उनके सहयोग की भावना को आज भी क्षेत्र के लोग याद करते हैं जिसे उनके पुत्रों द्वारा आज भी जारी रखा जा रहा है जो अन्य के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू ने कहा कि स्व. रामकुँवर सिंह जो क्षेत्र में शिक्षा की मशाल जलाये उसी परम्परा को उनका पुरा परिवार आगे बढ़ाता रहा स्व. राजेन्द्र सिंह ने अपने पिता के आदर्शाे को जीवंत रखा। स्व. राजेन्द्र सिंह के पुत्र विजय कुमार सिंह जिला मन्त्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने क्षेत्र में बालिका शिक्षा, अधिकारों व स्वास्थ के प्रति जागरूकता पर लोगों को आगे आने का आहवान किया।
पुण्यतिथि स्मरण कार्यक्रम में जनपद व क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों ने भी प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य रूप से गप्पू सिंह डीहा, धनंजय सिंह बाऊ, समाजसेवी राकेश सिंह, डायरेक्टर यशवंत सिंह, डायरेक्टर डॉ आलोक कुमार सिंह, पप्पू सिंह, जयशंकर मिश्रा, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह, विजय दूबे, रविंद्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी