श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी स्व. महत्तम राय की 31वीं पुण्यतिथि

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज विकास खंड अंतर्गत रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक रहे स्व. महत्तम राय की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। शिक्षा, समाजसेवा और संस्कारों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट रवि राय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्व. महत्तम राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात वर्तमान प्रबंधक श्रवण राय ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय की छात्रा ममता कुमारी ने वीणा वादन के साथ सरस्वती वंदना एवं “मां मेरी गीत अमर कर दो” की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। सीडब्लूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार सिंह ने स्व. महत्तम राय के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों व पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रुद्रप्रकाश राय, बृजेश राय, बिट्टू राय, संतोष राय, अभिषेक राय, पूर्व प्रिंसिपल दिवाकर राय, कृपा शंकर राय, संतोष पासवान, गजेंद्र सिंह, अमरजीत राय, हरिमोहन राय, अंसार अहमद, राजेश राय, अमरजीत सरोज, संजय राय, अनिल सिंह, विशाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *