आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एक तरफ वैदिक मंत्रों का उ़च्चारण और दूसरी ओर विवाह गीत के बीच अग्नि के सात फेरों के साथ 31 जोड़ों ने जीवन का नया सफर शुरू किया, तो उन्हें आशीर्वाद देने के लिए अभिभावक के रूप में आम से लेकर खास तक मौजूद दिखे। यह सुखद क्षण जहानागंज ब्लाक परिसर में दिखा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जनपद मंे आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अनुसूचित जाति, सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शासन/निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देश एवं जिलाधिकारी के क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन विकास खंड परिसर जहानागंज में किया गया। पल्हनी ब्लाक के 15, सठियावं ब्लाक के 11, जहानागंज के 5 यानी कुल 31 जोड़ो का सामूहिक विवाह हिंदू रीति रिवाज से कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह, भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, ब्लाक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, हरिकृष्ण चौबे, जग्गू तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार