धनाभाव में नहीं संतृप्त हो सके 29 माडर्न गांव

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहरों की तर्ज पर सरकार गांव भी स्वछ सुन्दर हो इसके लिए माडर्न गांव के रूप में विकसित करने के लिए गांवों में अतिरिक्त धन देकर आरआरसी सेंटर, ई-रिक्शा, खाद गड्ढा, सोख्ता गड्ढा आदि का निर्माण करवाने के लिए धन आवंटित करने लगी। फूलपुर ब्लाक के 89 ग्राम पंचायतों में सर्व प्रथम दो गांव का चयन कर कार्य प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात 58 गांव का चयन किया गया और सबसे अंत में 29 गांव को चयन किया गया। परन्तु 29 गांव आजतक धन न आने के कारण माडर्न गांव के रूप में संतृप्त नहीं हो सके।
एसएलडब्लू के नाम से प्रसिद्ध इस योजना का बाकायदा टेण्डर प्रकाशित हुआ। कुछ गांव में आरआरसी सेन्टर का निर्माण कार्य शुरू हो गया जो आज भी अधूरा है। इधर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को देखते ग्राम प्रधान व सचिव भुगतान न होने की दशा में बिल्डिंग मैटेरियल वालों का बकाया जमा करने को लेकर चिंतित दिख रहे हैं।
इस सम्बंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत फूलपुर उमाकांत पाठक ने बताया कि एसएलडब्लू योजना के भुगतान की प्रक्रिया बदल गयी है। पहले कार्य का मेजरमेंट करा कर रिपोर्ट देनी पड़ेगी, तब धन आवंटित होगा। यानी कार्य पूर्ण होने के बाद अभियन्ता एमबी कर रिपोर्ट देगा फिर शासन स्तर से पैसा स्वीकृत हो खाते में आएगा तब भुगतान होगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *