आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट, उत्कृष्ठ सेवा पदक वर्ष 2021 हेतु चयनित जनपद के कुल 26 पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्यालय में सेवा पदक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
एसपी श्री आर्य ने बताया कि अति उत्कृष्ट सेवा पदक निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी, निरीक्षक संजय कुमार सिंह, निरीक्षक नवल किशोर सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक निशात जमा खाँ, उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी राजबली यादव, मुख्य आरक्षी रिजवान अहमद खान, मुख्य आरक्षी लल्लू सिंह, मुख्य आरक्षी सत्येन्द्र नारायण सिंह, मुख्य आरक्षी राम प्रवेश यादव, मुख्य आरक्षी गणेश चन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी रामनरेश यादव, मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी हरीजी पाठक, मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार राय, महिला मुख्य आरक्षी चन्द्रवती देवी आरक्षी विरेन्द्र बहादुर सिंह, को दिया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी चालक भानु प्रताप सिंह, आरक्षी संजय कुमार सोनकर, आरक्षी रमेश, आरक्षी अजय शंकर यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार