आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना पुलिस द्वारा रविवार की सुबह 25000 का ईनामिया अन्तर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला असपतल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल, कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल बरामद की।
रविवार की सुबह निरीक्षक संजय सिह मय हमराह दुलारगंज बाजार में मौजूद थे दूरभाष से प्रभारी निरीक्षक देवगांव गजानन्द चौबे द्वारा सूचना दी गई कि चेकिग के दौरान कस्बा लालगंज की तरफ से एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटा साइकिल से भीरा की तरफ जा रहा है जिसका पीछा हम कर रहे है। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान लालगंज की तरफ बढे कि गंगापुर गांव के पास एक मोटर साइकिल बहुत तेजी से आती हुई दिखायी दी। प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपनी सरकारी वाहन को रोड पर तिरछा खडी कर नीचे उतरे कि मोटर साइकिल सवार पुलिस वालो को अपने सामने देखकर पीछे मुडकर भागना चाहा कि मोटर साइकिल असंतुलित होकर रोड के किनारे गिर गयी। उस पर बैठा व्यक्ति पैदल ही पीछे मुडकर भागने लगा। दोनो तरफ से पुलिस से घिरा देखकर पुलिस वालो को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से लगातार फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया। गोली बदमाश के बांए पैर में गोली लग गयी जिससे वह गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़कर उपचार के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया। पकडे गये व्यक्ति की पहचान दीपक यादव पुत्र नरेश यादव निवासी मालपार थाना मेहनगर के रूप में हुई जिसकी तलाशी में 2500 नगद एवं एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा व 5 खोखा कारतूस 32 बोर व एक मोटर साइकिल बना नम्बर की बरामद हुई।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार