25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट का वाक्षित व 25 हजार के इनामिया बदमाश को बनवारी मोड़ सिक्सलेन अण्डरपास ओवरब्रीज के पास से अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसे सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
वादी मुकदमा स्वतंत्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर थाना सिधारी में गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा की जा रही थी, कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हरिश्चन्द उर्फ हरिश पुत्र प्रहलाद यादव ग्राम सोफीपुर थाना निजामबाद की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में रूपया 25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था जिसके क्रम में उप निरीक्षक रामकृष्ण सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त हरिश्चन्द उर्फ हरिश पुत्र प्रहलाद यादव ग्राम सोफीपुर थाना निजामबाद किसी वारदात को कारित करने की फिराक में बनवारी मोड़ सिक्सलेन अण्डरपास ओवरब्रीज के पास खड़ा है, कि उक्त सूचना पर पुलिस टीम के बनवारी मोड़ सिक्सलेन अण्डरपास ओवरब्रीज के पास से अभियुक्त को अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *