जनपद में बनेंगे 24 नये अन्त्येष्टि स्थल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अन्त्येष्टि स्थल निर्माण हेतु जनपद को 24 का आवंटन प्राप्त हुआ है। विकास खण्ड अजमतगढ, महराजगंज, कोयलसा, बिलरियागंज, रानी की सराय एवं लालगंज में विगत 5 वर्षाे में कोई अन्त्येष्टि स्थल का आवंटन पंचायती राज विभाग द्वारा नहीं किया गया है तथा विकास खण्ड अतरौलिया, पल्हनी, ठेकमा, मार्टिनगंज, पल्हना, तहबरपुर एवं जहानागंज में क्रमशः एक, 2, 2, 3, 3, 3 एवं 3 का आवंटन किया गया है।
उन्होंने उपरोक्त विकास खण्डों के ग्राम प्रधानों को सूचित किया है कि जिन ग्राम पंचायतों में अन्त्येष्टि स्थल निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध हो तथा पूर्व से किसी योजना से अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य नहीं कराया गया हो, तो उन ग्राम पंचायतों द्वारा अन्त्येष्टि स्थल निर्माण कराये जाने हेतु ग्राम पंचायत का प्रस्ताव, भूमि प्रबन्धक समिति का प्रस्ताव, खसरा तथा खतौनी की नकल, एवं नजरी नक्शा के साथ प्रस्ताव जिलाधिकारी के ई-मेल आईडी पर प्रेषित करते हुए फोन नम्बर-05462260402 पर सूचित करें। सूच्य है कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन की कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *