लालगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज में एक्सईएन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करके बताया कि 11108 उपभोक्ताओं पर 236 करोड़ रुपए का बकाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओटीस स्कीम आरंभ की है जिसमें इस योजना के अंतर्गत 120 करोड़ रुपए का ओटीएस स्कीम के अंतर्गत उपभोक्ताओं को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा दीपावली और धनतेरस के अवसर पर विभाग के लोगों को पूरी तरह सतर्क किया गया है ताकि बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए किसी को भी परेशान न होना पड़े।
उन्होंने कहा कि विद्युत सप्लाई के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। पिछली बार ओटीएस स्कीम काफी सफल रही थी जिसे देखते हुए इस बार भी इसे लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का एक उद्देश्य यह भी है कि जल्दी आइए, जल्दी पाइए। उन्होंने कहा इसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा। 8 नवंबर से 30 नवंबर तक सर्वाधिक छूट प्रदान की जाएगी। दूसरे चरण में पहले चरण जितना लाभ प्राप्त नहीं होगा। 8 से 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करने पर 30 दिन की मोहलत भी प्राप्त होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा एक्नॉलेजमेंट स्लिप के आधार पर भी इसे जमा किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर विद्युत बकाया जमा न करने को लेकर मुकदमा कायम किया गया है। पूरा पैसा अदा करने या किस्त के तौर पर 12 महीने निरंतर पेमेंट करने के बाद मुकदमा वापस किया जा सकेगा। उन्होंने कहा हमारे पास 183000 उपभोक्ता हैं। जिसमें से एक लाख के करीब लोगों के यहां 10 हजार बकाया है। 10 हजार से एक लाख के बीच के लगभग 84 हजार बकायेदार हैं। उन्होंने कहा अगर किसी उपभोक्ता की कोई समस्या हो तो वह सीधे एक्सईएन, एसडीओ तथा जेई आदि से संपर्क कर सकता है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद