स्वास्थ्य शिविर में 220 मरीजों का हुआ इलाज

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों को निःशुल्क चेकअप व दवा का वितरण किया गया।

रविवार को आशादीप हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों को इलाज के साथ निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग राय ने इलाज के साथ आयुष्मान कार्ड धारकों को जागरुक किया वही निःशुल्क इलाज के प्रेरित किया वही सप्ताह में एक बार अजमतगढ़ व जनपद पर सदैव सेवा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में 220 मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन का लाभ लिया इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के साथ-साथ दवा का वितरण किया गया। प्रबंधक दीपक राय ने बताया कि गरीब व मजदूरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर सुभाष सिंह, डा. पवन राय, डॉक्टर संजय गौड़, डॉ सुमित सिंह, डॉक्टर संदीप यादव सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *