बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बाबा पौहरी जी के स्थान पर 21000 दीपदान किए गए। क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें 10000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्र में राम उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जाति धर्म से ऊपर उठकर लोग पूजा अर्चना के साथ-साथ दान भी दिल खोल कर कर रहे हैं। क्रिसेंट सिटी स्कूल के प्रबंधक डॉ.मनीष त्रिपाठी द्वारा भी पूजा अर्चना की गई। साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा से यह साबित होता है कि भक्तों की भक्ति देखकर प्रभु श्रीराम सबके मन में समा गए हैं। लोग कीर्तन सुंदर कांड अनेक आयोजन करके पुण्य के भागी बन रहे हैं। दीपक सिंह के नेतृत्व में दीपदान कार्यक्रम कराया गया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अंकित गुप्ता, रविकांत तिवारी, हौसला प्रसाद, सेन बाबा, हरेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद, जमुना प्रसाद, अनिल, सुनील आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में नगर पंचायत बूढ़नपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर डॉ.कौस्तुभ सिंह द्वारा हवन कराया गया। तत्पश्चात भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया। उन्हांने कहा कि इतिहास में यह स्वर्णिम काल के रूप में अंकित किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि गुडलक सिंह, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, देवानंद गिरी, संतोष मिश्रा, हनुमान सिंह, महेश सिंह, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह